पूणे

प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी शिरीष दसनूरकर की चित्र प्रदर्शनी 11 व 12 अक्टूबर को

प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी शिरीष दसनूरकर की चित्र प्रदर्शनी 11 व 12 अक्टूबर को

 

पुणे, महाराष्ट्र : प्रसिद्ध वास्तुविशारद (वास्तुशिल्पी) शिरीष दसनूरकर के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन 11 और 12 अक्टूबर को दर्पण कला दालन, पत्रकार नगर रोड, गोखले नगर, पुणे में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

 

यह दसनूरकर की पांचवीं चित्र प्रदर्शनी है, जिसमें उन्होंने जलरंग और ऐक्रेलिक माध्यम का उपयोग करते हुए तैयार किए गए 100 से अधिक चित्रों को प्रदर्शित किया है।

 

प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रसिद्ध अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी और वरिष्ठ लेखक अच्युत गोडबोले के करकमलों से संपन्न होगा।

 

यह आयोजन कला प्रेमियों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहाँ दर्शकों को वास्तु और रंगकला के संगम का अनोखा अनुभव प्राप्त होगा।

#Pune #ArtExhibition #ShirishDasnurkarr #DarpanKalaDalan #VishalSamachar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button