
इटावा में निपुण भारत मिशन व शिक्षा सुधारों की समीक्षा, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
इटावा: जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति/निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत मिशन, छात्र एवं अध्यापक उपस्थिति, टास्क फोर्स निरीक्षण, सपोर्टिव सुपरविजन, केजीबीवी, मिड डे मील, डीबीटी, मानव संपदा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) सहित कई बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय व दिव्यांग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में अध्यापकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति 100 प्रतिशत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक बढ़पुरा में नामांकन बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पेरेंट-टीचर मीटिंग नियमित रूप से हो, और जो विद्यालय अपेक्षित स्तर पर नहीं चल रहे हैं, उनकी मॉनिटरिंग विशेष रूप से की जाए।
उन्होंने सभी एबीएसए को निर्देश दिए कि गांवों में जाकर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास करें, तथा बाल वाटिकाओं का गठन और लर्निंग आउटकम टेस्ट सभी ब्लॉकों में अनिवार्य रूप से कराया जाए।
उन्होंने जसवंतनगर ब्लॉक के नगला वर्माजीत गांव का रास्ता बनाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि हर सरकारी विद्यालय तक सुगम मार्ग और मिड डे मील की व्यवस्थित व्यवस्था होनी चाहिए।
रसोइयों का भुगतान समय पर किया जाए और नए बच्चों का प्रवेश अधिकतम स्तर पर कराया जाए।
साथ ही कहा कि संकुल वाइस रजिस्टर बनाकर आधार कार्ड कार्य तेज़ किया जाए तथा ‘समर्थ पोर्टल’ की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों को ‘निपुण’ बनाया जाए और कम लर्निंग आउटकम वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, सहायक चिकित्साधिकारी, सभी एबीएसए एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#इटावा #NipunBharatMission #EducationNews #Vis
halSamachar #UPNews

