
जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने ‘पर्पल फेस्ट गोवा एक्सपेडिशन’ का शुभारंभ किया
पुणे, : गोवा राज्य सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्पल फेस्ट गोवा 2025 के अवसर पर ‘पर्पल फेस्ट गोवा एक्सपेडिशन’ के वाहन को जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएँ दीं।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिल्हा दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राधाकिशन देवढ़े सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और संयुक्त राष्ट्र संघ भारत कार्यालय के संयुक्त प्रयास से गोवा राज्य सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा यह अंतरराष्ट्रीय उत्सव 9 से 12 अक्टूबर 2025 तक पणजी, गोवा में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर को और समावेशी बनाने के लिए कानपुर से सुनील मंगल के नेतृत्व में ‘पर्पल फेस्ट गोवा एक्सपेडिशन’ की विशेष मुहिम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर और चंडीगढ़ से भी दो वाहन इस अभियान में शामिल हुए हैं।
इस उत्सव का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों की क्षमताओं का सम्मान करना और उनके अधिकारों का समर्थन करना है। इसके लिए सभी नागरिकों, संस्थाओं, व्यावसायिक और सामाजिक संगठनों से अधिकतम भागीदारी का आवाहन किया गया है।


