पूणे

पुणे: राज्य उत्पादन शुल्क की कार्रवाई में 11 लाख से अधिक का अवैध माल जब्त

पुणे: राज्य उत्पादन शुल्क की कार्रवाई में 11 लाख से अधिक का अवैध माल जब्त

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk |Pune Bureau

पुणे, :राज्य उत्पादन शुल्क, पुणे के भरारी पथक क्रमांक 1 की कार्रवाई में 11 लाख 86 हजार 19 रुपये मूल्य का अवैध माल जब्त किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, निरीक्षक देवदत्त पोटे के नेतृत्व में पथक ने पुणे शहर के उंड्री क्षेत्र में स्थित अमित कोलोरी गृह निर्माण सहकारी संस्था, फेज 1, घर क्र. 901 में छापा मारा।

 

कार्रवाई में गोवा राज्य में बिक्री के लिए रखी उच्च गुणवत्ता वाली विदेशी शराब की 247 बंद बोतलें, शराब की टाटा सफारी स्टॉर्म चारपहिया वाहन और एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

 

इस कार्रवाई में भरारी पथक क्रमांक 1 के निरीक्षक देवदत्त पोटे, दुय्यम निरीक्षक दिनेश सूर्यवंशी, प्रकाश एस. कोकरे, जे विभाग निरीक्षक नंदकुमार देवणे, दुय्यम निरीक्षक एस.के. हाके, पी.टी. पडवळ और पी.वी. कारंडे शामिल थे।

साथ ही, भरारी पथक क्रमांक 2 के निरीक्षक अशोक शितोळे, दुय्यम निरीक्षक एच.एस. बोबाटे, जे विभाग निरीक्षक पांडुरंग पाटील और दुय्यम निरीक्षक सचिन कदम ने भी इस कार्रवाई में भाग लिया।

 

अवैध शराब निर्माण, बिक्री और प्रतिबंधित विदेशी शराब के मामले में किसी के पास जानकारी होने पर अधीक्षक, राज्य उत्पादन शुल्क, पुणे से तुरंत संपर्क करने का आवाहन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button