समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 23 अक्टूबर को
विभिन्न एजेण्डा विषयों पर होगी समीक्षा
रीवा विशाल समाचार
रीवा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आवेदकों की शिकायतों का समाधान करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। समाधान ऑनलाइन में सीएम हेल्पलाइन के विभिन्न विषयों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की जाएगी। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, रासायनिक खाद और बीज का वितरण, नलजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति, नवीन राशनकार्ड जारी करना एवं कर्मकार कल्याण मण्डल संबल योजना में मजदूरों के पंजीयन शामिल हैं। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मेडिकल कालेज में प्रसूति सहायता योजना से राशि न मिलने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति के वितरण तथा सरकार के विभिन्न पोर्टलों के उपयोग में हो रही असुविधा से संबंधित आवेदन पत्र शामिल रहेंगे। एजेण्डा बिन्दु में नगरीय क्षेत्र में सड़कों, गलियों, नालियों और सीवरेज की साफ-सफाई, मच्छरों के रोकथाम तथा

