रीवा

मच्छर जनित बीमारियों से बचने की सलाह

मच्छर जनित बीमारियों से बचने की सलाह

रीवा विशाल समाचार 

 

रीवा  जिला मलेरिया अधिकारी ने वर्षाकाल के उपरांत मच्छर जनित बीमारियों डेंगू व मलेरिया से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि बारिश के बाद ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह जल भराव व वातावरणीय परिस्थितियां मच्छरों के अनुकूल होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि जनवरी माह से सितम्बर माह तक रीवा जिले में 155 व मऊगंज जिले में 15 डेंगू के प्रकरण सामने आए हैं। रीवा शहरी क्षेत्र में 36 डेंगू के पॉजिटिव मरीज पाए गए। सर्वे के दौरान 27317 घरों में 33238 कंटेनर चेक किए गए जिनमें से 37 पॉजिटिव लार्वा पाए गए साथ ही 16537 कंटेनर खाली भी कराए गए। मलेरिया विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सतत रूप से लार्वा सर्वे, फीवर सर्वे के साथ ही स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं घर-घर भ्रमण कर बीमारियों से बचाव एवं उनके नियंत्रण के संबंध में जानकारियाँ दी जा रही हैं। इस कार्य में एंबेड प्रोजेक्ट गोदरेज प्राइवेट लिमिटेड के वालेंटियर्स भी सहयोग कर रहे हैं। मलेरिया अधिकारी ने लोगों से डेंगू व मलेरिया बीमारी से सावधानियाँ बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मलेरिया और डेगू से मरीज को ठण्ड लगकर बुखार आता है। प्रायः खेत, तालाब, गड्डे, खाई, घर के आसपास रखे हुए टूटे-फूटे डब्बे, पुराने टायर, पशु के पानी पीने का नाद इत्यादि में बरसात के दिनो में जल जमा हो जाता है। जिसमें मच्छर के लार्वा पैदा होते हैं जो बाद में मच्छर बनकर रोग फैलाते हैं। मलेरिया से बचाव हेतु घर के आसपास जल जमा न होने दें, रूके हुए पानी में मिट्टी का तेल या जला हुआ ऑयल डालें। कूलर, फूलदान, फ्रिज ट्रे आदि को सप्ताह में एक बार अवश्य साफ करें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। कीटनाशक का छिडकाव करवायें, मलेरिया रोग हो जाने पर खून की जांच अवश्य करायें एवं चिकित्सक की सलाह से पूर्ण उपचार लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button