पूणे

लताताई राजगुरू के जन्मदिन पर समाजोन्मुख उपक्रम — “मुक्त वाचनालय” का लोकार्पण

📰 लताताई राजगुरू के जन्मदिन पर समाजोन्मुख उपक्रम — “मुक्त वाचनालय” का लोकार्पण

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों से प्रेरितशिक्षा और सामाजिक जागरूकता का एक नया अध्याय शुरू

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau

पुणे :विषवरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सान्निध्य का सौभाग्य प्राप्त (स्वर्गीय दादासाहेब रोहम) परिवार की करोड़ों में एक “रमाई की पुत्री”, पुणे शहर की आदर्श नगरसेविका श्रीमती लताताई दयाराम राजगुरू के जन्मदिन के अवसर पर पुणे जिला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मा. श्री रवींद्रजी भोसले एवं मा. श्रीमती लताताई राजगुरू के शुभहस्तों द्वारा मातोश्री रमाबाई भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक, वाडिया कॉलेज, पुणे में स्मारक के मुख्य समन्वयक मा. विठ्ठलजी गायकवाड की संकल्पना से “माता रमाई भीमराव आंबेडकर मुक्त वाचनालय” का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन कर तथा रिबन काटकर वाचनालय के उद्घाटन से की गई।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ साहित्यकार मा. श्रीपालजी सबनीस, मा. भानुप्रतापजी बर्गे (मा. सहायक पुलिस आयुक्त), मा. ज्ञानेश्वरजी मोळक (मा. उपायुक्त, पुणे महानगरपालिका), मा. कुणालभाऊ राजगुरू (युवा नेता, कांग्रेस), मा. परशुरामजी वाडेकर (नेता, RPI), मा. सुनीलजी यादव (प्रदेशाध्यक्ष, दलित सेना), मा. शैलेंद्रजी चव्हाण (नेता, RPI), एडवोकेट भाई विवेक चव्हाण (कोब्रा राजे), मा. सोनुभाई निकाळजे (अध्यक्ष, SBN ग्रुप), मा. सुजितअप्पा यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति कांग्रेस), मा. अमोलभाऊ राजगुरू, मा. रवींद्रजी भोसले (उद्योगपति, कॉन्ट्रैक्टर), मा. बप्पूसाहेब कांबळे (अध्यक्ष, शांताई संस्था, पुणे), मा. वसंतदादा साळवे (नेता, VBH), मा. जयदेवजी गायकवाड (पूर्व विधायक), मा. हनुमंतजी पपुल, मा. शैलेंद्रजी मोरे (संपादक), मा. वसंतजी बोले (उद्योगपति), मा. वृषालीताई रणधीर (प्राचार्य, नेस वाडिया कॉलेज), मा. के. बी. मोटघरे, प्रा. मा. मयूरभाऊ गायकवाड सहित अनेक मान्यवर, कवि, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने माता रमाई भीमराव आंबेडकर मुक्त वाचनालय की स्थापना को समाज में शिक्षा, अध्ययन एवं विचार जागरूकता के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।

सभी वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह वाचनालय समाज के वंचित वर्गों, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का प्रकाशस्तंभ बनेगा। इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ने लताताई राजगुरू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके समाजसेवी कार्यों की सराहना की।

📍 स्थान: मातोश्री रमाबाई भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक, वाडिया कॉलेज, पुणे अवसर: श्रीमती लताताई दयाराम राजगुरू का जन्मदिन एवं मुक्त वाचनालय लोकार्पण समारोह“ज्ञान ही असली शक्ति है” — यही संदेश देते हुए पुणे में एक नई सामाजिक पहल की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button