पूणे

महिला आरोग्य जागरूकता सत्र अभियान आयोजित कर मनाया गया लताताई राजगुरू का जन्मदिन

महिला आरोग्य जागरूकता सत्र अभियान आयोजित कर मनाया गया लताताई राजगुरू का जन्मदिन

 

स्फेरुल फाउंडेशन और लोकनेते दयाराम राजगुरू ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किशोरी और महिलाओं को दी मासिक पाळी संबंधी स्वास्थ्य जानकारी

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau

पुणे:महिला और किशोरी वर्ग को मासिक पाळी (मासिक धर्म) के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला आरोग्य जागरूकता सत्र अभियान आयोजित किया गया।

इस अभियान में शेकडो महिलाएं और किशोरी छात्राएं उपस्थित हुईं। सत्र में किशोरी छात्राओं को मासिक पाळी के समय माता-पिता के मार्गदर्शन और सही संभाल के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

सत्र का संचालन स्फेरुल फाउंडेशन की सौ. आयेशा ताई सय्यद द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को मासिक पाळी, स्वच्छता और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम मातोश्री रमाबाई आंबेडकर (ताडीवाला) रोड क्षेत्र में वरिष्ठ नगरसेविका श्रीमती लताताई दयाराम राजगुरू के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया। इसका आयोजन स्फेरुल फाउंडेशन और लोकनेते का. दयाराम राजगुरू चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त स्यानिटरी नैपकिन वितरण नगरसेविका श्रीमती लताताई दयाराम राजगुरू के हाथों से किया गया।

सत्र के सफल आयोजन में स्फेरुल फाउंडेशन के मा. सूर्यकांतजी बोराडे ने विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर युवा नेता और उद्योजक मा. कुणालभाऊ दयाराम राजगुरू के साथ कई अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मा. जमसुभाई शेख, मा. जनार्दनजी जगताप, मा. भागवत राजगुरू, मा. कैलास झेंडे आदि शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक पाळी से संबंधित स्वच्छता, स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष टिप्स दिए गए। उपस्थित सभी महिलाओं और किशोरियों ने कार्यक्रम की सराहना की और इसे सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल बताया।

स्थान: मातोश्री रमाबाई आंबेडकर (ताडीवाला) रोड, पुणे अवसर: श्रीमती लताताई दयाराम राजगुरू का जन्मदिन और महिला आरोग्य जागरूकता सत्र अभियान

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra: सैटलाइट केंद्र इटावा यूपी

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button