इटावा

जसवंतनगर में नवागंतुक थाना प्रभारी कमल भाटी ने संभाला कार्यभार — सुदृढ़ कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

📰 जसवंतनगर में नवागंतुक थाना प्रभारी कमल भाटी ने संभाला कार्यभार — सुदृढ़ कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Etawah Bureau

इटावा :  नगर कोतवाली में नवागंतुक थाना प्रभारी कमल भाटी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी रजिस्टरों का निरीक्षण किया और क्षेत्रीय एवं बीट प्रभारियों सहित समस्त पुलिस स्टाफ से परिचय प्राप्त किया।

 

थाना प्रभारी कमल भाटी ने बैठक के दौरान कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनना और उसका तुरंत व उचित निराकरण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का बर्ताव जनता के प्रति मित्रवत होना चाहिए ताकि लोग अपनी समस्याएं कानून के प्रति विश्वास के साथ साझा कर सकें।

 

उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशानुसार अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए क्षेत्र और आसपास होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

 

थाना प्रभारी कमल भाटी का अनुभव:

विदित हो कि नवागंतुक थाना प्रभारी कमल भाटी इससे पूर्व कन्नौज जिले के बालग्राम, इंदरगढ़ और ठठिया जैसे महत्वपूर्ण थानों का कार्यभार संभाल चुके हैं। उनकी प्रभावशाली कार्यशैली को देखते हुए कन्नौज जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें क्राइम ब्रांच प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।

 

क्राइम ब्रांच प्रभारी के रूप में दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चर्चित मामलों का खुलासा किया। विशेष रूप से, कन्नौज जिले में हुई एक बड़ी डकैती कांड का खुलासा करते हुए पादरी गैंग के दस सदस्यों को महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया था तथा उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया था। इसके अतिरिक्त, एक लाख रुपये के इनामिया बदमाश को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर चोरी की गई रिवॉल्वर भी बरामद की थी।

 

उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पुलिस विभाग द्वारा उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। अपराधियों के प्रति उनका नजरिया सख्त और कानून के प्रति निष्ठा दृढ़ मानी जाती है।

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

सैटलाइट केंद्र इटावा यूपी 

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button