हम चलें नशामुक्ति की ओर – पुणे में जागरूकता रैली का आयोजन
पुणे, सोहन सिंह : समाज कल्याण विभाग व नशाबंदी मंडल महाराष्ट्र राज्य के संयुक्त तत्वावधान में ‘हम चलें नशामुक्ति की ओर’ विषय पर 15 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे बालगंधर्व रंगमंदिर चौक से रैली निकाली जाएगी।
रैली बालगंधर्व रंगमंदिर से शुरू होकर पुणे महानगरपालिका मार्गे शनिवारवाड़ा तक पहुंचेगी। इसमें करीब 1000 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नशामुक्त समाज के लिए जनजागरण फैलाना है, ऐसी जानकारी विशाल लोंढे ने दी।

