सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान उपयोग किये जाने वाले ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट के प्रथम रैंडमाइजेशन।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान उपयोग किये जाने वाले ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट के प्रथम रैंडमाइजेशन।

विशाल समाचार संवाददाता 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) में सही पाये गये ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को विधानसभावार यादृच्छिक रूप से आवंटित किया जाता है। प्रथम रैंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल EVM Management System -EMS के माध्यम से संपन्न होता है। इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के Manual on Electronic Voting Machine में वर्णित है, जो भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।

 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के दौरान उपयोग की जाने वाली ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट का ‘प्रथम रैंडमाइजेशन’ सीतामढ़ी में दिनांक 13-10-2025 को समाहरणालय, सीतामढ़ी स्थित “विमर्श कक्ष” में संबंधित विधानसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र का नाम, के अनुसार की गई।

 

जिले में प्रथम रैंडमाइजेशन राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान निम्नांकित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थें :-

1. जनता दल (यूनायटेड), सीतामढ़ी।

2. इण्डियन नेशनल काँग्रेस, सीतामढ़ी।

3. भारतीय जनता पार्टी, सीतामढ़ी।

4. लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), सीतामढ़ी।

5. बहुजन समाज पार्टी, सीतामढ़ी।

6.राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, सीतामढ़ी।

7. कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन), सीतामढ़ी।

8. आम आदमी पार्टी, सीतामढ़ी

ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के प्रथम रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी एवं उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित सूची सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय कार्यालय में उपलब्ध कराया गया। इस सूची के अनुसार ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों को आगामी निर्वाचन में उपयोग हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। इसके उपरांत संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित स्ट्रॉग रूम में मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भंडारित कर दिया जाएगा।

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप दिये जाने के उपरांत, प्रथम रैंडमाइजेशन में चयनित ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट की सूची अभ्यर्थियों को भी उपलब्ध करायी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button