जिला स्तरीय समिति की बैठक आज
रीवा विशाल समाचार: पुनर्घनत्वीकरण योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल करेंगी। बैठक में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है
।


