
मुख्यमंत्री का रीवा में किया गया आत्मीय स्वागत
रीवा विशाल समाचार संवाददाता: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिंगरौली जिले के प्रवास के दौरान अल्प समय के लिए रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री डॉ यादव का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक रामपुर बघेलान श्री विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री राजेश पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, आईजी गौरव राजपूत, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, डीआईजी हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

