
सड़क सुरक्षा कार्यशाला में मऊगंज माडल को मिली सराहना
कलेक्टर मऊगंज ने भोपाल में नवाचारों और व्यवस्थाओं का दिया प्रस्तुतीकरण
मऊगंज विशाल समाचार.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मुख्य सचिव महोदय की उपस्थिति में गत दिवस भोपाल में आयोजित “सड़क सुरक्षा कार्यशाला 2025” में मऊगंज जिले के कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए नवाचारों और व्यवस्थाओं का प्रभावशाली प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। कलेक्टर द्वारा किए गए कार्यों और जिले में लागू की गई प्रभावी योजनाओं की मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने मऊगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रशासन द्वारा कई नवीन उपायों, जैसे ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन, जनजागरूकता अभियान, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्यता तथा स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा शिक्षा अभियान प्रति जागरूकता का प्रभावी ढंग से संचालन किये जाने की विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पहल को मॉडल रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट के रूप में सराहा और कहा कि अन्य जिलों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

