दीपावली त्योहार में शांति व्यवस्था बनाने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
मऊगंज विशाल समाचार: . कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन ने जिले में दीपावली त्योहार में शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजेश मेहता को मऊगंज, अनुविभागीय दण्डाधिकारी रश्मि चतुर्वेदी को हनुमना के साथ ही उमाकांत शर्मा तहसीलदार को थाना क्षेत्र मऊगंज, शिवम कुमार गौतम तहसीलदार को थाना क्षेत्र हनुमना, नीरज द्विवेदी नायब तहसीलदार को थाना क्षेत्र लौर, सुनील कुमार द्विवेदी तहसीलदार को थाना क्षेत्र नईगढ़ी, बैसाखूराम प्रजापति नायब तहसीलदार को थाना क्षेत्र खटखरी एवं बुद्धसेन माझी नायब तहसीलदार को थाना क्षेत्र शाहपुर के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी/मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। संपूर्ण कानून व्यवस्था के प्रभारी अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय होंगे।

