Uncategorized

जापान और भारत में 55 बिलियन येन से अधिक के कुल निवेश से संयुक्त उत्पादन क्षमता दोगुनी से भी अधिक हो जाएगी  

जापान और भारत में 55 बिलियन येन से अधिक के कुल निवेश से संयुक्त उत्पादन क्षमता दोगुनी से भी अधिक हो जाएगी  

 

 

कावासाकी, जापान – वैश्विक बिजली मांग में तेजी को देखते हुए, तोशिबा एनर्जी सिस्टम्स एंड सॉल्यूशन्स कॉर्पोरेशन (तोशिबा) ने आज विद्युत पारेषण और वितरण (टी एंड डी) उपकरण व्यवसाय में अपने निवेश के महत्वपूर्ण विस्तार की घोषणा की. कंपनी वित्तीय वर्ष 2027 तक कुल 55 बिलियन येन का निवेश करेगी. इस निवेश से वित्तीय वर्ष 2030 तक जापान और भारत में स्थित तोशिबा के प्रमुख विनिर्माण स्थलों की संयुक्त उत्पादन क्षमता वित्तीय वर्ष 2024 के स्तर से दोगुनी से अधिक होने की उम्मीद है.

 

 

यह पहल वित्तीय वर्ष 2024 से 2026 के लिए जुलाई 2024 में घोषित 20 बिलियन येन के निवेश पर आधारित है. अब मांग के प्रारंभिक पूर्वानुमान से अधिक होने का अनुमान है, इसलिए तोशिबा ने कावासाकी, जापान में अपने हामाकावासाकी परिचालनों और हैदराबाद, भारत में तोशिबा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (इसके बाद से, “टीटीडीआई”) में अतिरिक्त 35 बिलियन येन का निवेश करने का निर्णय लिया है.

 

 

निवेश में वृद्धि के कारणों की व्याख्या करते हुए, तोशिबा के ग्रिड सॉल्यूशन डिविजन के उपाध्यक्ष श्री हिरोशी कानेटा ने कहा “जैसे जैसे विद्युत् की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है, टी एंड डी उपकरणों की स्थिर आपूर्ति पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है. जापान में, पुराने आधारभूत संरचनाओं का नवीनीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और नए डेटा केंद्रों के निर्माण के कारण 2030 तक टीएंडडी उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ने और अधिक रहने का अनुमान है. आर्थिक एवं शहरी जनसंख्या में वृद्धि तथा नवीकरणीय ऊर्जा को तेजी से अपनाने के कारण भारत में बहुत तेज गति से विद्युत् की मांग बढ़ रही है.”

 

उच्च-वोल्टेज टी एंड डी उपकरणों के अग्रणी आपूर्तिकर्ता के रूप में, तोशिबा मौजूदा उत्पादन लाइनों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण, नई लाइनें बनाने, तथा हामाकावासाकी परिचालन और टीटीडीआई दोनों में कारखानों के बुनियादी ढांचा को उन्नत करने के द्वारा अपनी उत्पादन क्षमता को मजबूत करने में निवेश करेगी. इन साझा पहलों के अतिरिक्त, प्रत्येक साइट अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुसार उपाय को क्रियान्वित करेगी. हामा-कावासाकी परिचालन में, तोशिबा अपने परिचालन उत्कृष्टता योजना को प्रतिबिंबित करते हुए, कार्य वातावरण में सुधार के लिए पुरानी कर्मचारी कल्याण सुविधाओं का नवीनीकरण करेगी. टीटीडीआई में, कंपनी वैश्विक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय और उत्तरी अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व सहित अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अपने उत्पाद लाइन-अप का विस्तार करेगी.

 

विद्युत संयंत्रों से उपभोक्ताओं तक विद्युत् की आपूर्ति करने हेतु टी एंड डी उपकरण आवश्यक है और स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. स्विचगियर, ट्रांसफार्मर, सर्ज अरेस्टर और अन्य टी एंड डी उपकरणों के निर्माण में 100 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, तोशिबा ने विश्वसनीयता के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा अर्जित की है.

 

भविष्य में, तोशिबा अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और विश्वसनीय प्रदर्शन का लाभ उठाकर स्थिर विद्युत् आपूर्ति में सहायक शक्तिशाली पॉवर ग्रिड के निर्माण में सहायता करेगी. कंपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मांग के अनुरूप लचीले और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए अपनी उत्पादन प्रणाली को मजबूत करेगी, अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों पर अत्याधुनिक अनुसंधान और विकास को आगे ले जाएगी – जिसमें कार्बन तटस्थता का समर्थन करने वाली प्रौद्योगिकियां भी शामिल हैं – और कर्मचारी सुरक्षा और कार्यस्थल में सहजता में लगातार वृद्धि करेगी. इन प्रयासों के माध्यम से, तोशिबा का लक्ष्य अपनी व्यावसायिक प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करना, ग्राहकों को अधिक मूल्य प्रदान करना, तथा अधिक स्थायी, ऊर्जा-समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ने में सहायता करना है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button