रीवा

राजस्व अधिकारी खाद वितरण केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखें – कलेक्टर

राजस्व अधिकारी खाद वितरण केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखें – कलेक्टर

प्रत्येक वितरण केन्द्र में दो सौ किसानों को खाद तथा शेष को टोकन दें – कलेक्टर

 

रीवा विशाल समाचार: कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने धान उपार्जन की तैयारियों तथा खाद वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि मार्कफेड के अधिकारी प्रत्येक खाद वितरण केन्द्र में पर्याप्त संख्या में काउंटर शुरू करा दें। प्रत्येक काउंटर से प्रतिदिन दो सौ किसानों को खाद का वितरण कराएं। जो किसान शेष बचते हैं उन्हें अगले दिन खाद देने के लिए टोकन प्रदान कर दें। किसी भी स्थिति में खाद वितरण केन्द्र में किसान को परेशानी न हो। सभी एसडीएम और तहसीलदार खाद वितरण केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करके इन पर कड़ी निगरानी रखें। गेंहू, चने तथा अन्य फसलों की बोनी का समय नजदीक आने के साथ खाद की मांग तेजी से बढ़ेगी। सभी खरीदी केन्द्रों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध करें।

कलेक्टर ने कहा कि खाद वितरण के लिए सभी डबल लॉक केन्द्रों में पर्याप्त काउंटर बना दें। खाद वितरण तथा टोकन के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित कर दें। किसानों तथा किसान संगठनों को भी इस संबंध में पूरी जानकारी दे दें। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में उचित व्यवस्था कर लें। तहसीलदार पंजीकृत किसानों के द्वारा दर्ज धान के रकबे का एक सप्ताह में शत-प्रतिशत सत्यापन कर दें। क्षेत्र का भ्रमण करके ही सत्यापन करें। सिकमी तथा बटाईदार किसान, उपार्जन के लिए पहली बार पंजीयन कराने वाले किसान एवं 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे वाले सभी किसानों का अनिवार्य रूप से सत्यापन करें। उपार्जन के समय यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो रकबे का सत्यापन करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी। किसानों तथा धान के रकबे का गलत पंजीयन करने वाले केन्द्रों पर भी कार्यवाही करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा उपार्जन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button