संभागीय टीएल बैठक आज
रीवा विशाल समाचार:रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय में टीएल पत्रों की समीक्षा करेंगे। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण, ई आफिस, संभागीय समीक्षा बैठक के निर्देशों में की गई कार्यवाही तथा कृषि आदान एवं धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
