
कॉक्लिआ पुणे फॉर हिअरिंग एंड स्पीच को जनसेवा पुरस्कार २०२५
पुणे, विशाल समाचार: जनसेवा सहकारी बैंक द्वारा स्थापित जनसेवा पुरस्कार, इस वर्ष जन्मजात श्रवण बाधित बच्चों के पुनर्वास के लिए समर्पित एनजीओ रहे, कॉक्लिआ पुणे फॉर हिअरिंग एंड स्पीच को प्रदान किया जाएगा. इस वर्ष इस पुरस्कार का 26वाँ संस्करण और बैंक की 53वीं वर्षगांठ है. पुरस्कार समारोह शनिवार १ नवंबर २०२५ ( शाम ५.३० बजे ) को विट्ठल तुपे थिएटर, मालवाड़ी, हडपसर, पुणे – 411 028 में आयोजित किया जाएगा. प्राप्तकर्ता संगठन को प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ ₹1,01,000/- का चेक प्रदान किया जाएगा. यह जानकारी पत्रकार परिषद् में जनसेवा सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हिरेमठ, उपाध्यक्ष रवी तुपे, संचालक राजेंद्र वालेकर, संचालक सचिन शिरुडे, संचालक राजन वडके और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीष पोळेकर इन्होने दी.
बैंक के 53वें वर्धापन दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत के प्रांत कार्यवाह डॉ. श्री प्रवीणजी दबडघाव करेंगे तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में श्री गणेश शिंदे, मोटिव्हेशनल स्पीकर,”जीवन सुंदर है” विषय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे.
बैंक ने अपने वर्धापन दिन के अवसर पर प्रतिवर्ष सामाजिक, स्वास्थ्य, सेवा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को ‘जन सेवा पुरस्कार’ प्रदान करना शुरू किया है.



