
मराठों के इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगी अभिनेत्री प्राजक्ता माळी
पुणे, प्रसिद्ध अभिनेत्री प्राजक्ता माळी ने कहा कि वह मराठों के इतिहास, मराठी अलंकार और मराठी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शिवसृष्टी के साथ मिलकर काम करेंगी। उन्होंने आंबेगांव बुद्रुक स्थित शिवसृष्टी में बने ‘शिवस्मृती’ दालन का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महाराजा शिवछत्रपति प्रतिष्ठान के ट्रस्टी अमृत पुरंदरे, प्रशासकीय अधिकारी अनिल पवार और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
‘शिवस्मृती’ दालन में छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित ऐतिहासिक पुस्तकें, दुर्लभ वस्तुएं, 100 साल पुराने मराठी पारंपरिक अलंकार, बच्चों के खेल और शिवकालीन वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
प्राजक्ता माळी ने बताया कि उनके संग्रह ‘प्राजक्तराज’ के पारंपरिक मराठी अलंकार भी यहां प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने कहा —
“शिवसृष्टी बाबासाहेब पुरंदरे का सपना है। यहां मराठा साम्राज्य का इतिहास जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। अब हम इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगे।”
नई जानकारी:1 नवंबर से शिवसृष्टी कम दरों पर देखने को मिलेगी।
छात्रों के लिए टिकट ₹100
वयस्कों के लिए ₹200 (पहले ₹600 था)
3 नवंबर को तकनीकी कार्य के कारण शिवसृष्टी बंद रहेगी।
—



