पूणे

जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क साड़ी वितरण — दुर्गा माता प्रतिष्ठान का 2004 से जारी सेवा उपक्रम

जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क साड़ी वितरण — दुर्गा माता प्रतिष्ठान का 2004 से जारी सेवा उपक्रम

 

आंबेगांव खुर्द (पुणे) – दुर्गा माता प्रतिष्ठान की ओर से हर साल की तरह इस वर्ष भी नवरात्रोत्सव के समापन के बाद, देवी को अर्पित की गई साड़ियों का वितरण समाज की जरूरतमंद और वृद्ध महिलाओं में किया गया।

 

यह सेवा कार्य प्रतिष्ठान के संस्थापक पत्रकार नरेंद्र पारखे के मार्गदर्शन में वर्ष 2004 से निरंतर चल रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज में सेवा भावना और माता के आशीर्वाद का प्रसार करना है।

 

हनुमान नगर, आंबेगांव खुर्द क्षेत्र में अनेक महिलाओं को इस अवसर पर साड़ियाँ वितरित की गईं। “माँ दुर्गा की कृपा और भक्तों के सहयोग से यह सामाजिक उपक्रम आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा,” ऐसा संस्थापक नरेंद्र पारखे ने कहा।

यह वितरण पूर्णतः नि:शुल्क और बिना किसी प्रकार के मोबदले के किया गया। नवरात्र के बाद भी समाजसेवा की भावना को जीवंत रखने वाला यह उपक्रम नागरिकों में सराहना का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button