इटावा

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,सैकड़ों खाद की बोरियों की कालाबाज़ारी में लिप्त सचिव — किसानों में भारी आक्रोश

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

सैकड़ों खाद की बोरियों की कालाबाज़ारी में लिप्त सचिव — किसानों में भारी आक्रोश

 

इटावा | विशाल समाचार M.9822794568

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड बलरई, विकासखंड जसवंतनगर, जनपद इटावा के सचिव पर डीएपी खाद की सैकड़ों बोरियों की कालाबाज़ारी में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगा है।

मामला 18 अक्तूबर 2025 की रात का बताया जा रहा है, जब रात लगभग 8:30 बजे से देर रात तक सचिव द्वारा सैकड़ों बोरियाँ ब्लैक रेट पर बेचे जाने का वीडियो सामने आया है।

सूत्रों का कहना है कि दिन में सचिव द्वारा दोपहर 3 बजे तक किसानों को खाद बांटी गई, जिसके बाद वितरण रोक दिया गया। लेकिन रात में वही खाद दोगुने दामों पर चोरी-छिपे बेची गई, जबकि किसान दिनभर लाइन में लगकर खाद के लिए भटकते रहे।

 ग्रामीणों में गुस्सा उबाल पर

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सचिव और उसका स्टाफ बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर इस खाद ब्लैक मार्केटिंग रैकेट को चला रहे हैं।

रात के अंधेरे में बलरई से भर्द्वाजपुर मार्ग होते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ज़रिए खाद की बोरियाँ गांव कुड़ाखर,गांव  बिहारीपुरा और  नागरी सहित कई गांवों तक पहुंचाई गईं।

दूसरी ट्रॉली द्वारा बलरई से दुदुआ होते हुए नागरी तक खाद दोगुनी कीमत पर बेची गई।

 

गांव कुड़ाखर, बिहारीपुरा, भर्द्वाजपुर, फकीरे की मड़ैया, नगला रामसुंदर, घड़ी और बलरई के किसानों में सचिव के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है।

किसानों का कहना है —

> “हम 10–10 चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी खाद नहीं मिलती, जबकि सचिव रात में वही खाद ब्लैक में बेच रहा है।”

 

📞 सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं

दिनांक 18/10/2025 को रात 07:28 और 08:37 बजे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि एडीओ (नवीन गुप्ता) ने केवल औपचारिक फोन कॉल कर निस्तारण दिखा दिया।

ग्रामीणों ने कहा —

> “यह तो किसानों के साथ मज़ाक है, समाधान नहीं।”

🕵️‍♂️ सूत्रों का बड़ा खुलासा

सूत्र बताते हैं कि सचिव जहां खाद पहुंचाता है, वहीं रात में विश्राम भी करता है — जिससे इस पूरे सिंडिकेट की साजिश का संकेत मिलता है।

रात 8:30 से 9:45 बजे के बीच के वीडियो में सचिव का स्टाफ खतौनी पर नाम चढ़ाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

यह वीडियो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है

व्यंग चित्र फोटो प्रोफाइल?

 ग्रामीणों की मांग

ग्रामीण जनता की मांग है कि> “बलरई बैंक के सचिव, कर्मचारियों और इस गोरखधंधे में शामिल सभी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।”

किसानों ने सवाल उठाया —

“योगी आदित्यनाथ जी किसानों के हित की बातें तो करते हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर इटावा में भ्रष्टाचार की दीमक सब कुछ खा रही है। इसे कब खत्म किया जाएगा?”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button