मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए हेल्पडेस्क शुरू
रीवा विशाल समाचार. निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। सभी मतदाताओं को सत्यापन के लिए गणना पत्रक दे दिए गए हैं। बीएलओ गणना पत्रक भरवाकर तथा हस्ताक्षरित कराकर ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में मतदाताओं को सहयोग करने के लिए जिला स्तरीय हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेट में स्थापित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि हेल्पडेस्क कलेक्ट्रेट के जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित किया गया है। इसका टेलीफोन नम्बर 07662-255143 है। हेल्पडेस्क सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इसका प्रभारी अधिकारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास जीवेन्द्र सिंह को बनाया गया है। हेल्पडेस्क में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विक्रम शंखवार सहायक वर्ग तीन तथा अजय पटेल सहायक वर्ग तीन को तैनात किया गया है। हेल्पडेस्क में दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक सहायक वर्ग तीन विश्वजीत मिश्रा एवं सहायक वर्ग तीन पवन चौधरी


