पूणे

विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता ध्रुव ग्लोबल स्कूल की प्रशंसनीय उपलब्धि

विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता ध्रुव ग्लोबल स्कूल की प्रशंसनीय उपलब्धि

अर्जुन जैन व सिद्धार्थ पॉल ने प्राप्त किया पाँचवाँ स्थान

 

 

पुणे विशाल समाचार: ध्रुव ग्लोबल स्कूल, नांदे के प्रतिभावान छात्र अर्जुन जैन और सिद्धार्थ पॉल ने विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्रमशः 14 वर्ष व 17 वर्ष आयु वर्ग में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता अहमदनगर (अहिल्यानगर) में आयोजित की गई थी।

 

प्रतियोगिता के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, एकाग्रता और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। सिद्धार्थ पॉल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है, जो उनके उज्ज्वल प्रदर्शन का प्रमाण है।

 

दोनों खिलाड़ियों को विख्यात टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक नचिकेत देशपांडे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि नचिकेत देशपांडे स्वयं ओपन ग्रुप के खिलाड़ी हैं तथा उन्होंने 50 वर्ष आयु वर्ग में रजत पदक जीतकर महाराष्ट्र राज्य मानांकन टेबल टेनिस अजिंक्यपद प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि के आधार पर उन्होंने द्वितीय मानांकन स्थान हासिल किया है तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन महाराष्ट्र ‘A’ टीम में किया गया है।

खेल में मिली सफलता पर ध्रुव ग्लोबल स्कूल के संचालक यशवर्धन मालपाणी तथा प्राचार्य संगीता राऊत ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button