स्वास्थ्यपूणे

क्लबवन केईएम की ओर से टाइप 1 मधुमेही बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शिबिर का आयोजन

क्लबवन केईएम की ओर से टाइप 1 मधुमेही बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए शिबिर का आयोजन

 

 

पुणे, विशाल सिंह: जागतिक मधुमेह दिन के अवसर पर क्लबवन केईएम उपक्रम के अंतर्गत केईएम हॉस्पिटल,पुणे के डायबेटिस युनिट द्वारा टाइप 1 मधुमेही बच्चों के लिए कर्जत में विशेष शिबिर का आयोजन किया गया था.

 

इसमें 15 से 25 वर्ष की वयोगट के कुल 60 टाइप 1 मधुमेह मरीजों ने भाग लिया. इसका मुख्य उद्देश्य एक-दूसरे के साथ संवाद बढ़ाना, व्यवस्थापन कौशल विकसित करना और यात्रा के दौरान मधुमेह व्यवस्थापन का प्रशिक्षण देना था.

 

शिबिर की शुरुआत माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके संतोष दगड़े इनके सत्र से हुई. अपनी प्रेरक प्रस्तुति में, उन्होंने किसी भी चुनौती पर विजय पाने के लिए दृढ़ता, अनुशासन और स्वयं पर विश्वास रखने की आवश्यकता पर बल दिया.

 

शिबिर के दूसरे दिन उल्हास नदी के किनारे एक निसर्गरम्य सैर के साथ-साथ रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और स्विमिंग जैसी साहसिक उपक्रम भी शामिल थे. डायबेटिस युनिट के सदस्यों के साथ बातचीत की. उन्हें दैनिक जीवन में मधुमेह व्यवस्थापन में आने वाली समस्याओं के बारे में मार्गदर्शन दिया गया. यह उपक्रम सहभागियों के लिए नई मित्रता, परस्पर संवाद और आत्मविश्वास निर्माण का एक मंच बना.

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button