पूणे

रिदम एंड एक्सप्रेशन वर्ल्ड फेस्ट 2025 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 

रिदम एंड एक्सप्रेशन वर्ल्ड फेस्ट 2025 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 

शास्त्रीय गायन में श्राव्या सोईतकर को स्वर्ण पदक 

पुणे : ब्लू रिज पब्लिक स्कूल (बीआरपीएस), हिंजेवाड़ी की छात्रा श्राव्या सोईतकर ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता रिदम एंड एक्सप्रेशन वर्ल्ड फेस्ट-2025 में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर शास्त्रीय गायन में स्वर्ण पदक जीता.

यह प्रतियोगिता अखिल लोक कला संस्थान, पुणे द्वारा मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित की गई थी. 10 से 14 वर्ष की आयु के 60 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया. साज़ अकादमी के प्रमुख अविनाश जादप सहित तीन गणमान्य व्यक्ति निर्णायक मंडल में उपस्थित थे.

श्राव्या सोईतकर ने अपनी मधुर आवाज और शास्त्रीय संगीत की गहरी समझ से निर्णायक मंडल और दर्शकों का दिल जीत लिया. संगीत के प्रति उनका समर्पण और जुनून उनकी जीत के पीछे प्रेरक शक्ति रहा है.

उनकी सफलता,  कड़ी मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है. मालपानी समूह के डॉ. संजय मालपानी, निदेशक यशवर्धन मालपानी और प्रधानाचार्या सविता एच. ट्रैविस ने उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button