दूसरी दिवाली वीटीपी वाली 2025” के साथ त्योहारों की खुशी फिर लौटी
पुणे, – पुणे का सबसे पसंदीदा रियल एस्टेट उत्सव अब पहले से भी ज़्यादा रोशनी और भव्यता के साथ लौट आया है. दिवाली के जश्न का जोश वीटीपी रियल्टी के बहुप्रतीक्षित “दूसरी दिवाली वीटीपी वाली” के साथ जारी है, जो त्योहारों के मौसम का एक विस्तार है जो पुणे के हर घर खरीदार के लिए खुशी, उत्साह और साल में एक बार मिलने वाले फ़ायदे लेकर आता है. 2025 का यह संस्करण दोगुनी खुशी, दोगुनी लग्ज़री और शहर के सबसे प्रमुख स्थानों पर एक से बढ़कर एक शानदार ऑफ़र प्रस्तुत करता है.
अपने छठे भव्य संस्करण में “दूसरी दिवाली वीटीपी वाली” अब एक बहुप्रतीक्षित परंपरा बन चुका है, एक ऐसा उत्सव जो त्योहार की उमंग और घर खरीदने की खुशी को एक साथ लेकर आता है. जो एक अनोखे विचार के रूप में शुरू हुआ था, वह आज पुणे का सबसे लोकप्रिय होमबायिंग इवेंट बन चुका है, जहाँ हर विज़िट एक त्यौहार जैसा अनुभव देती है और हर बुकिंग एक व्यक्तिगत उपलब्धि बन जाती है.
वीटीपी रियल्टी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी संचालक सचिन भंडारी ने इस अनोखे उत्सव के बारे में बात करते हुए कहा की, हर घर खरीदार एक ऐसे पल का हकदार है जो सचमुच खास लगे, जिसमें आकांक्षा और खुशी का मेल हो. घर खरीदना केवल एक लेन-देन नहीं, बल्कि खुद में एक त्योहार होना चाहिए. ‘दूसरी दिवाली वीटीपी वाली’ इसी सोच से जन्मा है. इस साल हम अपने कुछ सबसे लग्ज़री प्रोजेक्ट्स और एक्सक्लूसिव फेस्टिव ऑफर्स पेश कर रहे हैं, जिससे घर खरीदने का यह सफर वाकई यादगार बन जाएगा।”
इस वर्ष के उत्सव में कई नए लग्ज़री प्रोजेक्ट्स की रोमांचक श्रृंखला का अनावरण किया गया है , जिनमें विचारशील डिज़ाइन, विश्वस्तरीय सुविधाएँ और उत्कृष्ट शिल्पकला का मेल दिखाई देता है. विकसित होते प्रीमियम रेसिडेंस से लेकर इंटीग्रेटेड टाउनशिप डेवलपमेंट तक, दूसरी दिवाली वीटीपी वाली 2025 के तहत पेश किए जा रहे ये प्रोजेक्ट्स पुणे की सबसे विशिष्ट लाइफ़स्टाइल पेशकशों का प्रतिनिधित्व करते हैं।


