स्वास्थ्यपूणे

रुबी हॉल क्लिनिक का इमोहा एल्डरकेअर के साथ करार

रुबी हॉल क्लिनिक का इमोहा एल्डरकेअर के साथ करार

पुणे में सीनियर सिटिज़न्स की देखभाल को मज़बूत करने की दिशा में ज़रूरी कदम

 

पुणे: पुणे के सबसे विश्वासार्ह आरोग्यसेवा संस्थांओं में से एक रुबी हॉल क्लिनिक ने इमोहा एल्डरकेअर के साथ एक ऐतिहासिक सहयोग की घोषणा की है. यह धोरणात्मक भागीदारी शहर के लिए एक संरचित, करुणामयी और वैद्यकीय रूप से सुपरवाइज़्ड सीनियर केयर इकोसिस्टम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. सीनियर सिटिज़न को उनके ठीक होने के हर पड़ाव पर सहायता करने के लिए डिज़ाइन की गई यह पहल, हॉस्पिटल से घर तक के सफ़र को आसान बनाएगी, जिससे बिना किसी रुकावट के मेडिकल मॉनिटरिंग, पर्सनल केयर और इमोशनल कनेक्शन बनेगा.

 

इस कार्यक्रम को डॉ. विराज राव कोरे और डॉ. प्राची साठे इनके साथ प्रख्यात आरोग्य चिकित्सक उपस्थित थे. इसके साथ रुबी हॉल क्लिनिक के फिजिशियन और विश्वस्त डॉ. सायमन ग्रँट, रुबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बेहराम खोदाईजी आदी मान्यवर उपस्थित थे.उन्होंने पुणे के सीनियर सिटिज़न्स के लिए ऐसी पहलों के महत्व पर ज़ोर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button