रीवा

अपर कलेक्टर ने एसआईआर कार्य का लिया जायजा 

अपर कलेक्टर ने एसआईआर कार्य का लिया जायजा 

बीएलओ द्वारा मतदाताओं का किया जा रहा सत्यापन 

 

मऊगंज  अनिल सिंह . भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मऊगंज जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ने सघन निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के संग्रहण की प्रक्रिया का मौके पर जाकर जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सत्यापन से वंचित न रहे और किसी भी मृत या स्थानांतरित मतदाता का नाम सूची में न रहे। उन्होंने मतदान केंद्रों, आवासीय कॉलोनियों और दूरदराज के गांवों का दौरा किया और बीएलओ तथा सुपरवाइजरों से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे गणना प्रपत्रों को शीघ्रता संकलित कर उनकी ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करें। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button