रीवा

अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया सघन निरीक्षण

अधिकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया सघन निरीक्षण

 

रीवा विशाल समाचार. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में उच्चाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों के संग्रहण की प्रक्रिया का मौके पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सत्यापन से वंचित न रहे और किसी भी मृत या स्थानांतरित मतदाता का नाम गलती से सूची में न रह जाए। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों, आवासीय कॉलोनियों और दूरदराज के गांवों का दौरा किया और बीएलओ तथा सुपरवाइजरों से प्रगति रिपोर्ट ली। अधिकारियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र गुढ़ के मतदान केन्द्र क्रमांक 55, लोहदवार, त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 66 तथा अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। कई स्थानों पर अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी बातचीत की ताकि पुनरीक्षण कार्य की जमीनी हकीकत जानी जा सके। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे गणना प्रपत्रों को शीघ्रता संकलित कर उनकी ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करें। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button