
निर्वाचन आयोग द्वारा की गई एसआईआर की समीक्षा
रीवा विशाल समाचार. भारत निर्वाचन आयोग की निदेशक शुभ्रा सक्सेना और सचिव विनोद कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलेवार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की जिलेवार समीक्षा की। अधिकारियों ने पुनरीक्षण प्रक्रिया की प्रगति का मूल्यांकन किया और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा हो जाए। उन्होंने मतदाताओं के शत-प्रतिशत सत्यापन और मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों, स्थाई रूप से पलायन करने वाले और डुप्लीकेट नामों को हटाने पर ज़ोर दिया। निदेशक द्वारा पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों को त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा एसडीएम उपस्थित रहे।


