पूणे

पुणे पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार से महत्वपूर्ण बैठक

पुणे पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार से महत्वपूर्ण बैठक — आपराधिक मामलों में त्वरित पुलिस सहायता का आश्वासन

 

पुणे, :पुणे पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आदरणीय श्री अमानुल्ला खान तथा एसोसिएशन के प्रवक्ता श्री अली दारूवाला ने आज पुणे शहर के पुलिस आयुक्त आदरणीय श्री अमितेश कुमार से अत्यंत महत्वपूर्ण और सकारात्मक बैठक की।

 

बैठक के दौरान एसोसिएशन ने शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस आयुक्त श्री अमितेश कुमार ने इस मुद्दे को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए मात्र पांच मिनट में समाधान की दिशा स्पष्ट की तथा अपराध प्रभावित पेट्रोल पंपों को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

 

सीएनजी की कमी के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। प्रभावित पंपों की विस्तृत सूची पुणे पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा अत्यावश्यक रूप से पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

 

पुलिस आयुक्त के सकारात्मक और त्वरित प्रतिसाद के परिणामस्वरूप एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमानुल्ला खान ने तात्कालिक प्रभाव से पंप बंद करने के निर्णय को वापस लेने की घोषणा की।

 

एसोसिएशन के प्रवक्ता श्री अली दारूवाला ने कहा:

“पुलिस आयुक्त अमितेश जी कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए हमारी समस्या का समाधान सुनिश्चित किया। उनके आश्वासन से पेट्रोल पंपों की सुरक्षा तथा दैनिक कार्यप्रणाली को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलने वाली है।”

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button