
जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में फसल क्षति से संबंधित प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।
विशाल समाचार सीतामढ़ी
जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में फसल क्षति से संबंधित प्राप्त प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।इससे संबंधित जिले के अलग-अलग प्रखंडों से प्रतिवेदन प्राप्त हुए थे। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुछ प्रखंडों से प्राप्त प्रतिवेदन सही नहीं है। विलंब से सत्यापन एवं सत्यापन में त्रुटि के कारण प्रखंड कृषि पदाधिकारी रीगा का वेतन बंद करने का निर्देश दिया गया साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी परिहार को निलंबित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन , जिला कृषि पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



