दो बीएलओ ने सौ फीसदी लक्ष्य पूरा किया
मऊगंज विशाल समाचार. मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर उसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। मऊगंज जिले के हनुमना विकासखण्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 107 में बीएलओ रवि सेन द्वारा गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसी प्रकार मतदान केन्द्र क्रमांक 89 में नियुक्त बीएलओ शिक्षक रजनीश कुमार पाण्डेय द्वारा भी गणना पत्रक का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने दोनों बीएलओ द्वारा गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन के सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात टीमों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। अन्य बीएलओ भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को शीघ्र पूरा करें।

