किसान ज्ञान मेला एवं कृषक गोष्ठी 25 नवम्बर को जौनई में
इटावा, विशाल समाचार
उप कृषि निदेशक (शोध) आर.एन. सिंह ने बताया कि संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र, इटावा के कृषि शोध प्रक्षेत्र जौनई (जसवन्तनगर) में 25 नवम्बर 2025, समय प्रातः 11:00 बजे से एक दिवसीय किसान ज्ञान मेला एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर कृषि विभाग एवं कृषि से सम्बंधित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी व सूचना आधारित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां आधुनिक खेती तकनीक, बीज, खाद, कृषि उपकरण तथा नवाचारों की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इटावा सदर की विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया प्रतिभाग करेंगी। कृषि विशेषज्ञों द्वारा खेत प्रबंधन, फसल सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी।
कृषि विभाग ने क्षेत्र के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपी
ल की है।



