
सदाशिव पेठ में ‘गुलमोहर’ गृहसंकुल का भूमिपूजन सम्पन्न
रामा एरंडे ग्रुप का भव्य हाउसिंग प्रोजेक्ट; जलसंपदा मंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटील के हाथों शुभारंभ
पुणे विशाल सिंह :सदाशिव पेठ स्थित पर्वती उड्डाणपुल, सारसबाग के समीप के अत्यंत प्रमुख स्थानी रामा एरंडे ग्रुप का भव्य हाउसिंग प्रोजेक्ट ‘गुलमोहर’ आकार ले रहा है। इस पुनर्विकास प्रकल्प का भूमिपूजन राज्य के जलसंपदा मंत्री डॉ. राधाकृष्ण विखे पाटील के शुभहस्तों संपन्न हुआ।
अहिल्यानगर जिले के पारनेर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले रामचंद्र (रामाशेठ) एरंडे ने पुणे में नौकरी के लिए आने के बाद अपने परिश्रम व संकल्प के बल पर निर्माण व्यवसाय में स्वतंत्र पहचान स्थापित की।
कोथरूड में ‘निरंजन अपार्टमेंट’ उनका पहला प्रोजेक्ट रहा। वर्ष 1996 में शुरुआत के बाद अब तक उन्होंने 25 से अधिक प्रोजेक्ट पूर्ण कर करीब 800 से अधिक परिवारों को गुणवत्तापूर्ण घर उपलब्ध कराए हैं।
अब तक 8 लाख वर्गफुट निर्माण कार्य पूर्ण, जबकि 1 लाख 18 हजार वर्गफुट कार्य प्रगति पर है। आने वाले कुछ महीनों में अतिरिक्त 2 लाख वर्गफुट निर्माण का कार्य प्रारंभ होने वाला है। इसके अलावा कोथरूड व दहाणूकर कॉलोनी में नए आवासीय प्रोजेक्ट भी शीघ्र शुरू किए जा रहे हैं।
इसी विकास यात्रा के अंतर्गत सदाशिव पेठ स्थित नीलायम सिनेमा के समीप एवं पर्वती पुल के आरंभिक भाग में स्थित पुरानी इमारतों के पुनर्विकास का दायित्व रामा एरंडे ग्रुप को प्राप्त हुआ है, जिसे ‘गुलमोहर’ नाम दिया गया है। शनिवार को इस परियोजना का भूमिपूजन पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा शहराध्यक्ष धीरज घाटे, विधायक काशिनाथ दाते, मराठी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. आर. कुलकर्णी, पूर्व महापौर अंकुश काकडे, ग्राहकपेठ के एमडी सूर्यकांत पाठक, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता बाळासाहेब दाभेकर, शिवाजी शिर्के, रामा एरंडे और परिवार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
‘गुलमोहर’ प्रोजेक्ट में 12 मंजिला भव्य इमारत का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 2 और 3 बीएचके के विशाल और आधुनिक फ्लैट उपलब्ध होंगे।
प्रोजेक्ट से एक ओर पेशवे उद्यान, तो दूसरी ओर सारसबाग और पर्वती टेकड़ी का मंत्रमुग्धकारी दृश्य देखने का विशेष लाभ भी मिलने वाला है।

