पूणे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में अधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई संविधान दिवस की शपथ  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में अधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई गई संविधान दिवस की शपथ

 

इटावा में आज दिनांक 26.11.2025 को “संविधान दिवस” के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्य-पालन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसके पश्चात महोदय ने संविधान के महत्व, इसके मूल्यों तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्षता, अनुशासन, मानवाधिकारों के सम्मान तथा कानून-व्यवस्था के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

संविधान दिवस के इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ

“हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के लिए तथा उस से समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हैं।”

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस दौरान पुलिस के अन्य अधी0/कर्म0 उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button