छात्रावास अधीक्षक प्रभार से मुक्त
मऊगंज विशाल समाचार. कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास दुबगवां की अधीक्षक श्रीमती शकुंतला नीरत को अस्थाई रूप से सौंपे गए वार्डन के प्रभार से मुक्त किए जाने संबंधी आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा बताया गया कि श्रीमती नीरत द्वारा उच्च न्यायालय में गलत तथ्य प्रस्तुत कर जानकारी दी गई कि उनके द्वारा अनुसूचित जनजातीय छात्रावास अधीक्षक पद से त्यागपत्र दे दिया गया है। जबकि वर्तमान में भी श्रीमती नीरत उत्कृष्ट कन्या छात्रावास मऊगंज में अधीक्षक पद के दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास दुबगवां के वार्डन के प्रभार से मुक्त करने के उपरांत उनके द्वारा 6 लाख 67 हजार 699 रुपए का अनुचित आहरण कर वित्तीय अनियमितता की गई जिसके लिए श्रीमती शकुंतला नीरत प्रत्यक्षत: जिम्मेदार हैं।

