रीवा

फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित 

फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित 

 

मऊगंज विशाल समाचार: पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी तीन अलग-अलग घटनाओं में फरार आरोपियों को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को ईनाम की घोषणा की है। फरार प्रत्येक आरोपी को बंदी बनाने पर प्रत्येक प्रकरण में 5 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की गई है। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्‍ट के तहत की गई है। ईनाम के संबंध में पुलिस अधीक्षक निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। जारी आदेश के अनुसार थाना मऊगंज में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी सुनील उर्फ बक्के तिवारी पिता अरूण तिवारी आयु 35 वर्ष निवासी घुरेहटा तथा आरोपी विमलेश पाल पिता रामजी पाल आयु 22 वर्ष निवासी ग्राम सलैया की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। आरोपी संतोष पटेल उर्फ पप्पू पिता भैयालाल पटेल निवासी ग्राम पटेहरा की गिरफ्तारी पर भी 5 हजार रुपए ईनाम की घोषणा की गई है। तीनों आरोपी घटना दिनांक से ही लगातार फरार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button