वाटरशेड महोत्सव में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का होगा आयोजन
मऊगंज अनिल सिंह . प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- 2.0 के प्रत्येक परियोजना क्षेत्र में 16 दिसंबर तक वाटरशेड महोत्सव आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि जिले में वाटरशेड महोत्सव में विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने परियोजना क्षेत्र में जल यात्राओं के आयोजन, वाटरशेड पर आधारित फिल्म एवं गानों का प्रस्तुतिकरण, पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण, वाटरशेड मिशन पुनरूत्थान का शुभारंभ, श्रमदान कार्य, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठकों एवं सामुदायिक भागीदारी के साथ ही विभाग की परियोजनाओं की प्रदर्शनी के आयोजन के निर्देश दिये गये हैं।

