जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आज
मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट मऊगंज के सभागार में आहूत की गयी है। बैठक में शासकीय नजूल भूमि आवंटन के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थिति के निर्देश दिये हैं।

