रीवा

गहरवार नर्सिंग होम मऊगंज को बंद करने के आदेश

गहरवार नर्सिंग होम मऊगंज को बंद करने के आदेश

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने संचालक गहरवार नर्सिंग होम जिला मऊगंज को नर्सिंग होम को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 7 नवम्बर 2025 को नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में नर्सिंग होम में कई कमियाँ पाई गई थीं जिसके संबंध में कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस का संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर नर्सिंग होम को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। संचालक गहरवार नर्सिंग होम उसमें भर्ती मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराएं तथा नर्सिंग होम का संचालन बंद करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button