रीवा

वन और खनिज विभाग संयुक्त रूप से सर्वे के बाद प्रस्ताव प्रस्तुत करें – कमिश्नर

वन और खनिज विभाग संयुक्त रूप से सर्वे के बाद प्रस्ताव प्रस्तुत करें – कमिश्नर

 

रीवा विशाल समाचार. कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में खनि रियायत संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि शासन की नीति के अनुसार खनिज पदार्थों के उत्खनन के लिए नए ब्लाकों का खनिज विभाग चिन्हांकन करे। उत्खनन की अनुमति देते समय वनों और पर्यावरण की सुरक्षा का भी पूरा ध्या रखें। सतना, मैहर और सीधी जिले में उत्खनन की अनुमति देने के लिए जो प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं उनमें पूरा विवरण दर्ज करें। वन और खनिज विभाग संयुक्त रूप से सर्वे करने के बाद अनुमति के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। वन विभाग द्वारा सहमति देने के बाद ही प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। खनि रियायत के प्रस्ताव तैयार करते समय शासन की नीतियों तथा पर्यावरण संरक्षण के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। बैठक में मुख्य वन संरक्षक राजेश राय ने कहा कि खनिज अधिकारी और वनमण्डलाधिकारी प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर लें। वन विभाग की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर कोई आपत्ति नहीं होगी। बैठक में कलेक्टर सतना सतीश कुमार एस, कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, वनमण्डलाधिकारी सतना मयंक चांदीवाल, संयुक्त आयुक्त एलएल अहिरवार, प्रभारी उप संचालक खनिज बसंतराम, खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button