रीवा

मऊगंज की जिला कौशल समिति गठित

मऊगंज की जिला कौशल समिति गठित

 

मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले में उद्योगों तथा औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जिला कौशल समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन को समिति का पदेन अध्यक्ष बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समिति के सचिव बनाए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार समिति में सदस्य के रूप में महाप्रबंधक उद्योग, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, मंडल संयोजक जनजातीय कार्य विभाग तथा जिला रोजगार अधिकारी को शामिल किया गया है। समिति में परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण, सहायक संचालक पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, अग्रणी बैंक प्रबंधक, ग्रामोद्योग अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। समिति में जिला श्रम अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य आईटीआई तथा उप संचालक सामाजिक न्याय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र के तीन प्रतिनिधियों उमेश त्रिपाठी मातृ छाया इंटरप्राइजेज, विक्रांत द्विवेदी रमा शिव इंडस्ट्रीज तथा लालजी गुप्ता आरएसआरएल उद्योग को सदस्य मनोनीत किया है। कलेक्टर ने समिति में अपर कलेक्टर, एसडीएम मऊगंज तथा तहसीलदार मऊगंज को भी मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल किया है। जिला प्रबंधक कौशल विकास केन्द्र सदस्य सचिव के रूप में समिति में शामिल किए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button