जिला पोषण समिति एवं स्वास्थ्य समिति की बैठक 12 दिसम्बर को
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत गठित जिला पोषण समिति तथा स्वास्थ्य विभाग में गठित जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक 12 दिसम्बर को आयोजित की जा रही है। बैठक सुबह 11.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आरंभ होगी। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कलेक्टर्स कांफ्रेंस में शामिल एजेण्डा बिन्दुओं में की गई कार्यवाही की समीक्षा करेंगी। संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

