संजीवनी क्लीनिक चोरहटा में आज लगेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर
रीवा विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 18 दिसम्बर तक नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाए जा रहे हैं। संजीवनी क्लीनिक चोरहटा में 12 दिसम्बर को नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में चिकित्सकों के दल तथा तकनीशियन तैनात रहेंगे। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी को शिविर में उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

