रीवाशिक्षा

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का किया भ्रमण

एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण

 

मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मऊगंज संजय कुमार जैन ने शिवराजपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 3, 4 एवं 5 का भ्रमण कर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत छूटे मतदाताओं के सत्यापन किये जाने के संबंध में की जा रही कार्यवाही का अवलोकन कर निर्देश दिये कि इन मतदाताओं को नोटिस जारी करें ताकि वह अपने दस्तावेज के साथ तहसील कार्यालय में उपस्थित हों तथा नाम शामिल करायें। उन्होंने मतदान केन्द्रवार छूटे हुए मतदाताओं की सूची बनाने तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिये।

 

कलेक्टर अपने भ्रमण के क्रम में आयुष्मान आरोग्य केन्द्र शिवराजपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. जूही नामदेव तथा कल्पना मिश्रा अनुपस्थित पाये गये। कलेक्टर ने मोजराडावी ग्राम में श्मशान के लिये चयनित भूमि का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button