भगवान अग्रसेन फाउंडेशन द्वारा 15 मार्च को भव्य सामूहिक विवाह समारोह
पुणे विशाल समाचार: सामाजिक एवं आर्थिक असमानता की पृष्ठभूमि में सामूहिक विवाह समारोह समय की आवश्यकता हैं और यही सच्ची मानव सेवा है, ऐसा मत प्रसिद्ध समाजसेवी रतनलाल गोयल ने व्यक्त किया।
भगवान अग्रसेन चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रतनलाल गोयल के 73वें जन्मदिन के अवसर पर 15 मार्च 2026 को गरीब व जरूरतमंद परिवारों के 51 जोड़ों के लिए भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को अलमारी, पंखा, गद्दा, चादर, मिक्सर, देवघर एवं बर्तन सेट सहित घरेलू उपयोग की सामग्री, साथ ही वर-वधू को संपूर्ण वस्त्र, मंगलसूत्र व आवश्यक सामग्री प्रदान की जाएगी, यह जानकारी फाउंडेशन के राजेश अग्रवाल ने दी।
यह धार्मिक एवं हिंदू परंपरा अनुसार विवाह समारोह गोयल गार्डन, आईमाता मंदिर के सामने, गंगाधाम रोड, पुणे में आयोजित होगा। विवाह पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक व पात्र जरूरतमंद जोड़े पुणे, पिंपरी-चिंचवड, पुणे ग्रामीण, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा व नाशिक क्षेत्र से 9049992560 / 9420250504 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह उपक्रम गरीब व सामान्य वर्ग को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत का अवसर देगा, ऐसा विश्वास आयोजकों ने व्यक्त किया है।

