Uncategorized

एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें – कलेक्टर

एजेण्डा बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करें – कलेक्टर

 

मऊगंज विशाल समाचार.मऊगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कलेक्टर कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं में कार्यवाही की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि कमिश्नर्स और कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं में की गई कार्यवाही की उच्च स्तर से निरंतर समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित बिन्दुओं पर तत्परता से कार्यवाही करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जिले के विकास से संबंधित ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना, विधानसभा क्षेत्र विकास के लिए बनाई गई कार्य योजना तथा वर्ष 2047 तक विकसित जिला बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप विभाग की तीन वर्ष की कार्ययोजना बनाएं। इस कार्ययोजना के वर्षवार लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करें। इसमें किसी तरह की कठिनाई होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराएं। विभागीय समीक्षा बैठकों का नियमित रूप से आयोजन करें। सभी अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण करके विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करें।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करें। गर्भवती महिलाओं में महिलाओं की जांच तथा टी.बी. स्क्रीनिंग की शत प्रतिशत पूर्ति करायें। हर महीने प्रसव के दौरान हुई मौत की घटनाओं की ऑडिट कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। प्रत्येक गर्भवती महिला को यदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने केन्द्र में ही आयरन की गोली खिला दे तो एनीमिया पर पूरा नियंत्रण हो सकता है। आमजनता के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सूचकांकों में तथ्यपूर्ण जानकारी दें। गंभीर रूप से एनिमिक गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाने तथा अतिरिक्त खून चढ़ाने की संवेदनशीलता से मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि कृषकों को व्यवस्थित तरीके से खाद वितरण तथा Ïस्पकलर सिंचाई के लिए अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें। उप संचालक पशुपालन नए मिल्करूट बनाएं तथा नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन कराकर दूध के संकलन में वृद्धि कराएं। रोजगारमूलक सभी योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति निर्धारित समय में किया जाना सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि योजना सहित लखपति दीदी के बैंक रेट वितरण व किसान क्रेडिट कार्ड के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपार्जन के लिए वारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने भीमराव अम्बेडकर, कामधेनु योजना की प्रगति को बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर ए.पी. द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर पवन गुरैया, एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button