फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित
मऊगंज विशाल समाचार. पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी द्वारा जिले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व पतासाजी के लिए ईनाम की घोषणा की गई है। पीयूष ऊर्फ दीपक द्विवेदी, गोलू पिता राजभान साकेत, आलोक पाण्डेय, अमन पटेल, राकेश गोड़, मनोज गोड़, साहुल केवट, सुरेश कोल, बृजेन्द्र ऊर्फ बोख्खी, अतुल मिश्रा, रोहित सिंह, सुमित मिश्रा, कमलेश कोल, भैयालाल पटेल व अंजू तिवारी पर पांच-पांच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। जबकि अपह्मत लवकुश साकेत की पतासाजी के लिए 5 हजार रूपये का ईनाम पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया गया है। इसी प्रकार आरोपी विपिन तिवारी पर 10 हजार रूपये एवं शिवेन्द्र कुमार पाठक की गिरफ्तारी या पतासाजी के लिए 10 हजार रूपये ईनाम की घोषणा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है।



